• November 20, 2025 6:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत के साथ महिला का सिपाही बनने का सपना खाक, जाने कैसे हुई हत्या

ByReporter Pranay Raj

Sep 30, 2023

राज – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावा गांव में ससुराली परिवार ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को खुदकुशी का रूप देने की मंशा से शव को फंदे से लटका दिया। घटना के खुलासा होने के बाद ससुराली परिवार गांव से फरार हो गया।

मृतका रौशन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सीमा कुमारी। गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर गांव निवासी मृतक के भाई बाल्मीकि कुमार यादव ने बताया कि करीब 8 साल पहले सीमा की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। कुद माह से ससुराल वाले द्वारा 5 लाख की मांग की जा रही थी। रुपए नहीं देने पर अक्सर उसके साथ मारपीट भी किया जाता था। ससुराल में ही रहकर वह बिहार पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रविवार को उसकी परीक्षा थी। इसके लिए उसने ससुरालवालों से कुछ रुपए की मांग की तो ससुराल वालों ने ताना मारते हुए मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया। उसका पति रौशन कोलकाता में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। हालांकि गांव में ऐसी चर्चा है कि आपसी विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि पिता साधु यादव द्वारा दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें सास,ससुर, नंनद समेत चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके के परिजन के हवाले कर दिया गया।