• November 25, 2026 10:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुख्यमंत्री ने किया इथेनॉल प्लांट का शुभारंग, पेट्रोल पर निर्भरता होगी कम…

ByReporter Pranay Raj

Sep 29, 2023

राज – 7903735887 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को फतेहली गांव में सौ करोड़ की लागत से बने चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। एथेनॉल फैक्ट्री में प्रतिदिन प्रतिदिन 60 हजार लीटर उत्पादन होगा। फैक्ट्री से आसपास दर्जनों गांव के किसान लाभांवित होंगे, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में कई सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं चल रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य को बड़ी मात्रा में बिजली मिल रही है। इथेनॉल उत्पादन राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा।
उद्योग मंत्री समीर महासेठ कहा कि यह प्रतिष्ठान बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह प्रतिष्ठान प्रतिवर्ष 100 मिलियन लीटर इथेनॉल का उत्पादन करेगा। यह इथेनॉल पेट्रोल में मिलाकर इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बिहार में पेट्रोल की खपत में कमी आएगी और पर्यावरण को लाभ होगा।
विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लालू-नीतीश के मुलाकात पर कहा कि दोनों के मुलाकात से बीजेपी में खलबली मच गई है। 2024 में बीजेपी का सफाया होने वाला है।