• February 25, 2026 11:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो महिला संग तीन की गई जान, जाने कैसे हुई मौत

ByReporter Pranay Raj

Sep 29, 2023

छोटू – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में शुक्रवार को हुई घटना में दो महिला समेत तीन की जान चली गई। सोहसराय थाना क्षेत्र खेती कर घर लौटने के क्रम में टूटकर खेत में गिरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आकर युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान खासगंज निवासी योगेश्वर महतो के 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई।

इसी तरह छबिलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका स्व. जदुनंद यादव की 60 वर्षीया पत्नी बालमंती देवी हैं। वहीं, पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र जलमंदिर मार्ग में बाइक की टक्कर से गिरियक के पोखरपुर निवासी मिथिलेश मिस्त्री की 55 वर्षीया पत्नी सरस्वती देवी की जान चली गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।