• November 20, 2025 6:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सदर अस्पताल में लाल खून का काला धंधा उजागर, जाने मामला….

ByReporter Pranay Raj

Sep 23, 2023

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात प्रसव कराने आई एक महिला के पति से खून देने के नाम पर ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। हर बार की तरह सिविल सर्जन ने इस बार भी जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

बिहारशरीफ के इमादपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह पत्नी को प्रसव कराने शुक्रवार की रात सदर अस्पताल लाए थे। जांच के बाद डॉक्टर ने दो यूनिट खून का इंतजाम करने को कहा। काफी प्रयास के बाद जब ब्लड का इंतजाम नहीं हुआ तब अस्पताल के प्रसव कक्ष के समीप खड़ी एक महिला ने खून देने के नाम पर 6 हजार की मांग की।

मोलजोल करने पर 5 हजार में सौदा तय हुआ। तत्काल उनके पास 3 हजार रुपए थे जो महिला को दे दिया। मगर महिला ने पूरे पैसे देने की बात कही। इसके बाद वह घर से 2 हजार लाकर महिला को दिया।
इसी दौरान प्रसव कक्ष की स्वास्थ्य कर्मी ने प्रसव होने की बात बताएं जिसके बाद वह अपनी पत्नी से मिलने चला गया। इसी दौरान मौका पाकर महिला अस्पताल से गायब हो गई। इसके बाद वह महिला की खोजबीन करने लगे।

सीएस अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य प्रबंधक से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने वाले कर्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।