• November 20, 2025 6:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ई रिक्शा चोर गिरोह का खुलासा, चार शातिर धराया

ByReporter Pranay Raj

Sep 20, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर चोरी की 5 ई रिक्शा बरामद करते हुए गिरोह चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर असलगढ़ी निवासी दिनेश प्रसाद का पुत्र कंदन कुमार, बिचली खंदक निवासी स्व. सुरेश प्रसाद का पुत्र रवि कुमार, नीमगंज निवासी स्व. परमानंद सिंह का पुत्र राहुल कुमार और लहेरी थाना क्षेत्र के कोनासराय निवासी अनवर आजम का पुत्र शाकिब अनवर शामिल है। बदमाशों की निशानदेही पर 5 ई रिक्शा के अलावा चार बैट्री बरामद की गई।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को कागजी मोहल्ला से ई रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस गिरोह के बदमाशों तक पहुंची। चार शातिरों को चोरी की 5 ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सभी रिक्शा इलाके से चोरी हुई थी।
छापेमारी टीम में दाारोगा संजीव कुमार सिंह, रौशन कुमार, कुणाल कुमार प्रशिक्षु , कृष्ण कन्हैया समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे