• April 18, 2026 11:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूल वाहन से दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ी…

ByReporter Pranay Raj

Sep 20, 2023

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नम्बर के पास 15 सितंबर को स्कूल वाहन से कुचलकर एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई थी। बुधवार को घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई। एक जख्मी की भी जान चली गई। मृतक भागन बिगहा ओपी अंतर्गत मुसेपुर  गांव निवसी धनंजय प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र गौरव भारती उर्फ गोरेलाल यादव है।

घटनास्थल पर बिंद थाना क्षेत्र के दुल्ला बिगहा निवासी रामराज प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार की जान गई थी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस वाहन जब्त कर ली है।

मृतक गौरव के परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त बाइक सड़क किनारे लगाकर खड़ा था। उसी दौरान टैलेंट स्कूल की मैजिक वाहन दोनों को कुचल दिया। जिससे एक की मौके पर जान चली गई। जबकि, गौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरे जख्मी की मौत इलाज के दौरान हुई।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। वाहन जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।