• November 20, 2025 6:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फायरिंग के बाद पहुंची सोहसराय पुलिस की हुई फजीहत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2023

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर- खप्पड़ कुआं इलाके में सोमवार को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आठ राउंड से अधिक फायरिंग की गई। गोलीबारी से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों को आक्रोश झेलना पड़ा। नागरिक पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ बदमाश इलाके में दबंगई करते हैं। बदमाश वर्चस्व कायम करने के लिए अक्सर मारपीट-फायरिंग करता है। पढ़ाई कर घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।

परिजन मारपीट का विरोध किए तो बदमाश घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगा। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। करीब 15 मिनट तक पुलिस को फजीहत झेलनी पड़ी।
थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करेगी।