• November 25, 2026 11:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के पांच माह बाद विवाहिता की हत्या, जांच में पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Sep 14, 2023

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना अंतर्गत् बराकर गांव में कमरे में फंदे पर लटकी विवाहिता की लाश मिली। मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौत के खुलासा के बाद ससुराली परिवार घर से फरार हो गया। मृतका रुदल माांझी की 19 वर्षीया पत्नी मांगो देवी हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
मृतका का मायके नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र है। परिजनों ने बताया कि इसी साल अप्रैल में मांगो की शादी हुई थी। शादी के बाद पति बाइक और नगदी की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पड़ोसियों से मायके के परिवार को घटना जानकारी मिली। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि पति से विवाद के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली।
प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।