• November 20, 2025 6:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत दो की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 14, 2023

राज – 7903735887 

अस्थावां थाना अंतर्गत निजामपुरा गांव के पास ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। मृतका श्री यादव की 78 वर्षीया पत्नी रजिया देवी हैं। परिजनों ने बताया कि सुबह में महिला शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में ट्रक कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। फरार वाहन की पहचान कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

इसी तरह नालंदा थाना अंतर्गत कुल गांव में बुधवार की रात सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक 78 वर्षीय शिवकुमार सिंह उर्फ बखोरी सिंह हैं।
परिजनों ने बताया कि बिजली गुल हो जाने के कारण बुजुर्ग बरामदे में सो रहे थे। उसी दौरान सुप्तावस्था में बुजुर्ग को सर्प ने डंस लिया। जिसके बाद उनकी नींद खुल गई। बुजुर्ग को इलाज के लिए परिजन विम्स ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।