• June 14, 2026 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हर्ष फायरिंग में बच्चे की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 11, 2023

डायमंड – 7903735887 

मानपुर थाना अंतर्गत कोरियारी-विशुनपुर गांव में छठी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग में सिर में गोली लगने से बालक की मौत हो गई। बालक, चाचा के घर समारोह के दौरान भोज का पत्तल उठा रहा था। उसी दौरान घटना हुइ।

मृतक कमलेश पासवान का 8 साल का पुत्र उत्तम कुमार है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मृतक के चाचा हरेराम पासवान और गोली मारने वाले छबिलापुर थाना क्षेत्र के टांड़ापर निवासी अरुण मांझी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से घटना में इस्तेमाल एक कट्‌टा और खोखा बरामद हुआ।
परिवार ने बताया कि बच्चे के चाचा हरेराम की पत्नी ने नवजात को जन्म दिया था। रात में नवजात का छठी समारोह चल रहा था। उसी दौरान हर्ष फायरिंग में बालक की जान चली गई।

थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक के चाचा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल कट्‌टा बरामद कर लिया गया है।