• November 20, 2025 6:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पहली बार थानेदार की रथ से विदाई, जानें कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी को…

ByReporter Pranay Raj

Sep 11, 2023

राज – 7903735887 

राजगीर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद की चार माह के एसटीएफ में प्रतिनियुक्ति की गई है। सोमवार को नागरिकों ने ऐतिहासिक तरीके से कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी की विदाई दी। नागरिकों ने फूल मालाओं से पदाधिकारी को लाद उन्हें रथ पर बिठाकर नगर का भ्रमण कराया।

इसके उपरांत सभागार में लोगों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज तक किसी थानाध्यक्ष को ऐसी विदाई नहीं दी गयी है। वह नालंदा पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उनका तबादला बिहार एसटीएफ में हुआ है। बहुत कम दिनों में वे लोगों के बीच चहेते  बन गए थे। पदाधिकारी ने कम समय के कार्यकाल में कार्रवाई की लंबी लकीर खींच दी।

नागरिकों का स्नेह देख थानाध्यक्ष भावुक हो गए। उनकी आंखें नम थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजगीरवासियों का प्यार उन्हें जीवन भर याद रहेगा।