• June 13, 2026 10:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शर्मसार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 10, 2023

राज – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

14 वर्षीया पीड़िता सात माह की गर्भवती है। किशोरी ने डेढ़ माह पहले घटना की प्राथमिक दर्ज कराई थी। घिनौनी घटना की भनक लगने पर ग्रामीण आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने की भनक पाकर आरोपी फरार हो गया था। गुप्त सूचना आरोपित को गया जिला से गिरफ्तार किया गया।