• June 13, 2026 12:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोरोना से लड़ाई :- वीर बाल संघ के सदस्यों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील….

ByReporter Pranay Raj

Mar 21, 2020

विक्की की रिपोर्ट – 7079013889 

बिहारशरीफ के रांची रोड स्थित वीर बाल संघ के सदस्यों ने आज देर शाम कोरोना की संकट को देखते हुए नगर के कई मोहल्लों व चौक चौराहों पर संकल्प मार्च निकालकर लोगों को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का संदेश दिया। नगाड़े और हाथों में बैनर लेकर युवाओं की टोली रांची रोड, अस्पताल चौक, भैंसासुर, कमरुद्दीनगंज, काशी तकिया, पोस्ट ऑफिस चौक, महात्मा गांधी रोड होते हुए रामचंद्रपुर गया। संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस समय हमें सरकार द्वारा जारी संदेशों का पालन करने में ही हमारी भलाई है। दूसरे चरण में हम प्रवेश कर चुके हैं। इसे रोकने के लिए रविवार को घरों में ही रहने की अपील की। इन मोहल्लों के दुकानदारों व आम लोगों को कर्फ्यू में शामिल होकर खुद व देश को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। अभियान में मुन्ना कुमार, अनिल कुमार, सुजीत, विक्की, आशीष कुमार, मौजूद थे।