• February 25, 2026 2:18 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: शहरी इलाके में दस लाख की संपत्ति पर हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Sep 5, 2023

राज – 7903735887 

शहरी इलाके में चोरी पर नकेल कसता नहीं दिख रहा है। हर दिन बदमाश घर व दुकान को निशाना बना रहा है। ताजा घटना नगर थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ला के नवादापर टोला में हुई। जहां ताला लगे घर में बदमाशों ने जेवर, नगदी, जरूरी कागजात और कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत दस लाख से अधिक बताई जा रही है। घटना सूफिया परवीन के घर में हुई। पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ बहन के घर बसार बिगहा गईं थीं। जहां से सुबह में लौटी। ताला खोलने पर दरवाजा नहीं खुला। तब पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। सीढ़ी से छत के रास्ते अंदर जाने पर पता चला कि मुख्य दरवाजा में अंदर से ताला लगा है। कमरे में सामान बिखरे थे। बदमाशों ने आलमीरा तोड़कर जेवर, 5 लाख नगदी, जरूरी कागजात, कीमती सामानों की चोरी कर ली थी। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत दस लाख से अधिक है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।