• November 20, 2025 2:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेड़ में लटकी मिली किशोरी की लाश, प्रेमी पर हत्या का संदेह….

ByReporter Pranay Raj

Sep 5, 2023

राज – 7903735887 

तेल्हाड़ा अंतर्गत् निशनपुरा गांव में किशोरी की लाश पेड़ में दुपट्‌टा के फंदे लटकी मिली। किशोरी अल सुबह शौच के लिए निकली थी। जिसके बाद देर तक नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसी दौरान एक ग्रामीण से शव लटके होने की भनक परिवार को मिली। तब घटना का पता चला।
मृतका मनोज चौधरी की 16 वर्षीया पुत्री सिंपी कुमारी है। परिजन गांव के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, पुलिस खुदकुशी का अंदेशा जता रही है। खुदकुशी व हत्या के एंगल से पुलिस जांच शुरू कर दी है। पटना से श्वान दस्ता व एफएसल की टीम को बुलाया गया है।

पिता ने बताया कि अल सुबह सिंपी मोबाइल से बात कर रही थी। जिसके बाद उसका मोबाइल छीन लिए। परिवार को नहीं पता था कि उसके पास मोबाइल है।

इसके बाद किशोरी शौच के लिए घर से निकल गई। जिसके बाद देर तक नहीं लौटी। तो परिवार उसकी तलाश करने लगा। उसी दौरान एक ग्रामीण ने बगीचा में सिंपी के शव लटके होने की जानकारी दी। पिता ने आरोप लगाया कि प्रेम-प्रसंग मेंउनकी बेटी की हत्या की गई है। सुबह कॉल कर उसे बुलाया गया।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि हत्या-खुदकुशी दोनों एंगल से पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पटना से डाॅग स्क्वायड व एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।