• November 20, 2025 7:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति व दो बच्चों के सामने महिला की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 1, 2023

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के बाजार के समीप मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर पार करने में बाइक सवार महिला की सड़क पर गिरकर जान चली गई। महिला राजगीर स्थित मायके से भाई को राखी बांध, दो बच्चे और पति के साथ बाइक से लौट रही थी। उसी दौरान घटना हुई। मृतका पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी राजेश कुमार की 35 वर्षीया पत्नी प्रेमलता कुमारी है।

पति ने बताया कि राजगीर से वह पत्नी व दो बच्चों को लेकर बाइक से दनियावां लौट रहे थे। उसी दौरान स्पीड ब्रेकर पर पत्नी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। उनके सिर में चोट लगा था। ग्रामीणों के सहयोग से वह पत्नी को ई रिक्शा से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताय कि स्पीड ब्रेकर पार करने के दौरान बाइक से गिरकर महिला की जान गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।