• February 24, 2026 11:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस मुस्तैदी पर सवाल : नगर थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटना , फिर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2023

राज – 7903735887 

शहरी इलाके के ताला टूटने का सिलसिला जारी है। सक्रिय बदमाशों ने बुधवार की रात बिहार थाना क्षेत्र के पंडित नगर में ताला तोड़ कर घर से सात लाख की संपत्ति चोरी कर ली। अगली सुबह घटना का खुलासा हुआ। घटना राजेंद्र प्रसाद के किराएदार संतोष कुमार के फ्लैट में हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ पैतृक गांव सरमेरा के अहियापुर मुसहरी गए थे। फ्लैट में ताला लगा था। गुरुवार की सुबह मकान मालिक ने कॉल कर ताला टूटे होने की खबर दी।

जिसके बाद वह लौट आएं। बदमाशों ने उनके कमरे से चार कीमती कैमरा, जेवर और 1.80 लाख नगदी की चोरी कर ली थी। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत सात लाख से अधिक है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।