• September 25, 2026 12:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिपाही भर्ती की तैयारी में लगे दो युवकों की मौत, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2023

राज – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में गुरुवार को सिपाही भर्ती की तैयारी में लगे दो युवकों की मौत हो गई। इसलामपुर थाना अंतर्गत वाल्मिकी नगर गांव में सुबह दौड़ने निकले युवक की करंट से मौत हो गई। मृतक स्व. कृष्णमुरारी प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ सोनू है। रास्ते में पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर घटना हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में अल सुबह दौड़ने निकले युवक की करंट से जान चली गई। मृतक योग नारायण प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है।

परिजनों ने बताया कि युवक सिपाही भर्ती परीक्षा का फार्म भरा था। जिसके लिए वह दौड़ की तैयारी करता था। सुबह वह दौड़ का अभ्यास करने निकला था। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर करंट से उसकी जान चली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।