• June 7, 2025 9:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार्रवाई: दो लुटेरा व रंगदारी वसूलने का आरोपी धराया, जानें बदमाशों का अपराध…

Aug 29, 2023

सूरज – 7903735887 

मानपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर लूट के मोबाइल के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश धनराज बिगहा निवासी प्रमोद चौहान का पुत्र अजीत कुमार और विशुनपुर बेलदारी निवासी जगदीश चौहान का पुत्र गुरुदेव कुमार है। बदमाशों के पास से एक लूट का मोबाइल बरामद हुआ।

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि 30 मार्च की रात हथियार से लैस चार बदमाशों ने हरगावां निवासी बाइक सवार संदीप कुमार से पुल के समीप दो मोबाइल, हेड फोन और एक हजार नगदी लूट लिया था। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस ने दो लुटेरों को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह चेरो ओपी पुलिस ने ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलते एक बदमाश को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश हरनौत के खरुआरा गांव निवासी अजबलाल यादव का पुत्र सोनू कुमार उर्फ पसिया है। उसके पास से चालकों से वसूला गया 70 रुपया नगदी बरामद हुआ।
डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि बदमाश रुट से गुजरने वाली सभी ऑटो के चालकों से 10 रुपया रंगदारी की वसूली कर रहा था। गश्ती पुलिस ने बदमाश को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर हरनौत थाना में पांच केस दर्ज है।