• July 3, 2025 9:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कानून का भय नहीं: जमानत पर रिहा होने के बाद चाचा-भतीजा को रॉड से पीटा…

ByReporter Pranay Raj

Aug 29, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत मथुरापुर गांव में जेल से जमानत पर रिहा हुए बदमाश ने अपने सहयोगियों के साथ घर में घुसकर चाचा-भतीजा को रॉड से पीटकर जख्मी कर दिया। घटना सोमवार की रात हुई। घटना का मूल कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। बदमाश ने एक साल पहले युवक को गोली मारी थी। जिसके आरोप में वह तीन सालों से जेल में था। उसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया।

परिजन जख्मी स्व. सरयुग यादव के पुत्र नीतीश यादव और उसके चाचा संजय यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। घटना का आरोप अखिलेश यादव और उसके सहयोगियों पर लगा है। परिवार ने बताया कि अखिलेश ने तीन साल पहले नीतीश को गोली मार दी थी। जिसमें वह जेल चला गया। जेल से रिहा होने के बाद केस की खुन्नस में मारपीट किया।

नूरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट का मामला प्रतीत हो रहा है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।