• November 20, 2025 7:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत दो की मौत, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 23, 2023

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत सरदल्ली गांव में बुधवार को करंट के संपर्क में आकर महिला की मौत हो गई। मृतका रंजीत कुमार की 42 वर्षीया पत्नी प्रतिमा देवी हैं।
परिजनों ने बताया कि घर में पंखा चलाने के लिए महिला बिजली बोर्ड में प्लग लगा रही थी। उसी दौरान करंट के संपर्क में आकर झुलस गई। महिला को रहुई अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल लाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

इयी तरह सारे थाना पुलिस अजयपुर गांव से अधेड़ की लाश बरामद की। मृतक लुक लाल चौधरी का पुत्र जगलाल चौधरी है। पुलिस ताड़ के पेड़ से गिरकर मौत होना बता रही है। वहीं, परिजन दुर्घटना व हत्या, दोनों तरह का अंतदेशा जता रहे हैं।

परिवार ने बताया कि कुछ लोग अधेड़ को ताड़ के पेड़ पर चढ़ने के लिए बुलाकर ले गया था। हो सकता है कि पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। यह भी हो सकता है कि घर से बुलाने वालों ने हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।