• June 13, 2026 10:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हिलसा में दो युवकों को मार दी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 19, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के काजी बाजार में बदमाशों ने शनिवार की देर शाम अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के दौरान वार्ड पार्षद के भांजा समेत दो युवक को गोली लग गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन दोनों जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाएं। जहां से दोनों काे पटना रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
जख्मी लोगों में काजी बाजार निवासी दयानंद प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र वार्ड पार्षद का भांजा विकास कुमार उर्फ हरेराम और सत्यनारायण प्रसाद का पुत्र विकास कुमार शामिल है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।