• November 20, 2025 7:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की मिली लाश, पति पर हत्या का आरोप, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस बुधवार की शाम मुरौरा गांव के बिसकुरवा खंधा से महिला की लाश बरामद की। मृतका लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी निवासी अनिल यादव की 40 वर्षीया पत्नी ललिता देवी हैं। नकटपुरा निवासी मायके के परिजन ससुराली परिवार पर गला घोंट हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नगर और लहेरी थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

पति ने बताया कि चार दिन पहले उनकी पत्नी घर से गायब हो गई। वह उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस को भी सूचना दी। शाम में उन्हें शव मिलने की खबर मिली। पति की मानें तो कुछ माह पहले पत्नी के सिर में चोट लगी थी। जिससे उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। वहीं, मायके के परिजनों ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक था। सुनियोजित साजिश के तहत पति व ससुराली परिवार ने ललिता की हत्या की है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतका को दो पुत्र और दो पुत्री है।

नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह और लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।