• November 20, 2025 7:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेम विवाह का जानलेवा अंजाम, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2023

सुरज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के सोहावनपुर सूढ़ी गांव में प्रेम विवाह का जानलेवा अंजाम देखने को मिला। पति ने दहेज के लिए पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका सिकंदर कुमार की पत्नी शिवानी कुमारी है। महिला चार माह पहले घर से भागकर प्रेमी से शादी रचाई थी। नालंदा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मृतका के भाई वीरू कुमार ने बहनोई समेत नौ को आरोपित कर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।

मृतका के परिवार ने बताया कि घर वालों की मर्जी के खिलाफ शिवानी ने 14 अप्रैल को प्रेमी से शादी कर ली। शादी के बाद वह ससुराल में रह रही थी। इसके बाद पति रोजगार के लिए पांच लाख रुपया की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।