सौरभ – 7903735887
लहेरी थाना इलाके के रांची रोड में बुधवार को स्कूटी सवार बदमाशों ने कार सवार पटना की महिला वार्ड पार्षद से वाहन की चाबी और सोने के चेन की लूट कर ली। घटना के बाद पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए महिला ने खूब हंगामा किया। वह सरकार की व्यवस्था को कोस रही थीं।
पटना के भूतनाथ रोड के आगमकुआं वार्ड 46 की वार्ड पार्षद पूनम शर्मा ने बताया कि वह नानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बिहारशरीफ आई थी। जहां से वह बुधवार को पटना लौट रही थीं। रांची रोड बस स्टैंड के समीप वे कार से जा रही थी। इसी बीच एक स्कूटी पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगा।
स्कूटी सवारों के पास एक बच्चा भी था। उन्हें लगा कि बच्चा बीमार है। इस कारण अपने चालक से स्कूटी को रास्ता देने को कहा। इसके बाद स्कूटी ओवरटेक कर उनकी कार के आगे खड़ा कर दिया। स्कूटी सवार बदामश कार की चाबी व उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना देने के घंटे भर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। कार की टक्कर होने के बाद स्कूटी सवार युवक ने कार का चाभी निकाल लिया। उसी वक्त पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश चाबी लेकर फरार हो गया। चेन छीनने का आरोप गलत है।

