• August 9, 2026 12:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दोस्त के सामने हाे गई दोस्त की मौत, जानें घटना….

ByReporter Pranay Raj

Aug 12, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरापुर गांव के पास फोरलेन पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक बेल्सर गांव निवासी अखिलेश्वर पासवान का 25 वर्षीय पुत्र सुमीत कुमार उर्फ प्रदुमन है। जख्मी मेयार निवासी अंशु कुमार बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक में इलाजरत है।
परिवार ने बताया कि गांव में में बर्थडे की पार्टी थी। सुमीत पार्टी में शामिल होने के लिए अपने दोस्त अंशु को लाने गया था। कैड़ी गांव से लौटने पर अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर सुमीत की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त जख्मी हो गया। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। मृतक को दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।