• February 25, 2026 12:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बोरे से मिली महिला की पैर कटी लाश, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Aug 11, 2023

सौरभ – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के मुढारी गांव से पुलिस ने बोरे में बंद महिला का शव शुक्रवार को बरामद किया। मृतका विक्रांत पासवान की 25 वर्षीया पत्नी गणिता देवी है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

मृतका के भाई ने नूरसराय थाना क्षेत्र के बघार गांव निवासी बताया कि 2 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसकी बहन ने बीती रात फोन कर बताया कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसे यहां से मायके ले चलें, शुक्रवार की सुबह उन लोगों को मालूम चला कि उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया है।

घटना के बाद जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो घर में कोई भी मौजूद नहीं था। खोजबीन के दौरान मुढारी हॉल्ट से थोड़ी दूर कुत्तों के झुंड को देखा संदेह होने पर जब वे लोग वहां पहुँचे तो देखा कि शव को कुत्ते चाट रहे हैं। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। उन लोगों का आरोप है की गला दबाकर हत्या करने के बाद एक पैर को भी काट दिया गया है। गला घोंट कर हत्या के बाद शव का काटा गया है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।