• November 20, 2025 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों को दौड़ा लाल कोठी भेज रही पुलिस, जानें नालंदा पुलिस की गत की उपलब्धि ..

ByReporter Pranay Raj

Aug 9, 2023

राज – 7903735887 

एसपी अशोक मिश्रा ने जुलाई माह में नालंदा पुलिस की उपब्धियों की सूची जारी की है। जुलाई में पुलिस ने कुल 1351 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से सात कुख्यात अपराधी हैं तो तीन फिरौती के लिए अपहरण करने के कांडों के अभियुक्त है।

इसी तरह, एक महीने में पुलिस ने दो देसी राइफल, 17 देसी कट्टा व एक देसी पिस्टल बरामद किया है। साथ ही 54 गोली, चार खोखा व तीन मैगजीन भी मिले हैं। एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। 1304 लीटर देसी तो 438 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। 2.17 ग्राम ब्राउन शुगर व सात किलो गांजा भी जब्त किया गया है। इस दौरान छोटी-बड़ी 40 गाड़ियां जब्त की गयी है। वाहन जांच के दौरान 13 लाख 47 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

 

C.