• November 20, 2025 7:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देवर के सामने भाभी ने तोड़ा दम, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 5, 2023

आनंद – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत महानंदपुर गांव के समीप एनएच 20 पर देवर के सामने भाभी ने दम तोड़ दिया। महिला गिरियक स्थित मायके से देवर के साथ बाइक पर सवार हो रहुई लौट रही थी। उसी दौरान दूसरी बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर गईं। उसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक महिला को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि, उनका देवर जख्मी हो गया। दोनों बाइक पर सवार हो गिरियक से लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।

मृतका रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर निवासी जितेंद्र चौधरी की 22 वर्षीया पत्नी दुलारी देवी है। जख्मी देवर भोला चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

परिवार ने बताया कि युवक अपनी भाभी को उनके मायके गिरियक से लेकर बाइक से रहुई लौट रहा था। उसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। उसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक मिला को कुचल दिया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। दो माह पहले महिला की शादी हुई थी। नवविवाहिता की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।