• November 20, 2025 7:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी की बात से आहत युवक ने खाया जहर , मौत के बाद भाई ने लगाया गंभीर आरोप 

ByReporter Pranay Raj

Aug 5, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा शेरपुर गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालत में लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मेंु संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजन पत्नी व ससुराली परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक गरीबन मिस्त्री के 35 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ मिस्त्री हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि उन्हें मकान मालिक के द्वारा बीती रात सूचना मिली कि ससुराली परिवार उनके भाई को पीट रहा है। इसके उपरांत वे लोग किराए के कमरे में पहुंचे, तब पता चला कि उनका भाई सदर अस्पताल में भर्ती है। जब वे लोग सदर अस्पताल आए तो डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में शनिवार को उनकी मौत हो गई।

विकास का कहना है साले की नौकरी के लिए विश्वनाथ मिस्त्री ने 4 लाख रुपए दिए थे। उन्हीं पैसों की वह मांग कर रहा था। इसी को लेकर बीती रात साला उसकी पत्नी और साले की बड़ी बहन ने उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी, जिसके कारण उसके भाई की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी की मानें तो उनके पति ने जहर खा ली थी। जिससे तबीयत बिगड़ गई और इलाज के क्रम में मौत हो गया। दरअसल मृतक के बहनोई ने विश्वनाथ मिस्त्री से यह कह दिया था कि उनकी पत्नी का प्रेम प्रसंग उससे चल रहा है। इसी आक्रोश में आकर विश्वनाथ मिस्त्री ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। विश्वनाथ मिस्त्री की पत्नी का कहना है कि झूठा आरोप उनके पति के बहनोई ने उन पर लगाया था। नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि मौत संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।