• June 13, 2026 10:32 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बच्चों के मां की गला दबाकर हत्या, जानें वारदात….

ByReporter Pranay Raj

Aug 4, 2023

सूरज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार को पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना का कारण पति के अवैध संबंध में बाधक बनना बताया जा रहा है। मृतका राजबल्लभ यादव की 24 वर्षीया पत्नी सिंहता देवी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी मृतका के परिवार ने बताया कि सिंहता की शादी आठ साल पहले हुई। उसका कोई भाई नहीं है। इस कारण ससुराल की संपत्ति पर राजबल्लभ की नजर थी। पति लुधियाना में काम करता था। उसका एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका विरोध पत्नी करती थी। पति लौटकर पत्नी को बिहारशरीफ बुलाया। जहां उसकी पिटाई की। इसके बाद दाेनों गांव लौटें। घर में बदमाश ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।