• June 12, 2026 10:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मार मिल मालिक की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jul 31, 2023

सूरज- 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के हरप्रसाद बिगहा गांव में 18 जुलाई की रात लूटपाट के दौरान लुटेरों ने बोरिंग पर सो रहे अधेड़ को गोली मार दी थी। उनका इलाज पटना में चल रहा था। घटना के 13 दिन बाद इलाज के दौरान राजाराम यादव की मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रात को सुप्तावस्था में अपराधियों ने उन्हें गोली मारी थी। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया था। मौत होने के बाद पीएमसीएच में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद शव को गांव लाया गया। घटना का कारण भूमि-विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने बताया कि दर्ज केस में हत्या की धारा लागू कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।