• June 12, 2026 12:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर मेला आई महिला की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2023

सौरभ – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में ई रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान पटना जिला के अथमलगोला थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी राजुमार शर्मा की 50 वर्षीया पत्नी रंजना कुमारी के रूप में की गई।
मृतका के दामाद ने बताया कि उनकी सास ब्रह्मकुंड में स्नान कर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थीं। उसी दौरान पीछे से ई रिक्शा टक्कर मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गईं। जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। अज्ञात ई रिक्शा पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।