• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने अधेड़ को मार दी गोली, राइफल-कट्‌टा बरामद, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jul 27, 2023

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र का खानपुर गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद में गोतिया के दो पक्षों में खूब फायरिंग हुई। गोलीबारी से इलाका दहल गया। उसी दौरान बदमाशों ने दूसरे पक्ष के अधेड़ को दो गोलियां मार दी। परिजन जख्मी सरयुग यादव के 36 वर्षीय पुत्र विवेका यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। वारदात को अंजाम दे, बदमाश फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस एक देसी राइफल, एक कट्‌टा व सात कारतूस बरामद की।

ग्रामीणों की मानें तो 156 डिसमील भूमि का विवाद धनुकधारी यादव और उनके गोतिया सरयुग यादव के बीच वषों से चला आ रहा है। इसी विवाद में रात में भी दोनों पक्ष के लोग गोलियां बरसाने लगे। युवक को गोली लगने के बाद एक पक्ष का बदमाश फरार हो गया। जख्मी के परिजन गोली मारने का आरोप बल्ली यादव और उसके सहयोगियों पर लगा रहे हैं।
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मौके से एक देसी राइफल, एक कट्‌टा व सात कारतूस बरामद हुआ। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।