• September 24, 2026 10:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पशु को नहाने में पशुपालक की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 25, 2023

सौरभ – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के देवकली गांव में मंगलवार को नदी में डूबकर पशुपालक की मौत हो गई। मृतक शिव यादव का 40 वर्षीय पुत्र नरेश यादव है। चाचा कृष्ण यादव ने बताया कि वह मवेशी को नहाने के लिए जिराइन नदी में ले गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया ओर डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गये। काफी मशक्कत के बाद नदी से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि बालू धंधेबाजों ने नदी से जहां-तहां गड्ढा कर दिया है। ऐसे ही एक गड्ढे में डूबकर उसकी जान चली गयी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।