• April 17, 2026 10:01 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छत से कूदे युवक की हो गई मौत, जानें कूदने का कारण…

ByReporter Pranay Raj

Jul 24, 2023

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ला में किराए पर रह रहे एक युवक की मौत छत से गिरकर हो गई। मृतक के परिजन पुलिस को देखकर छत से कूदने से मौत का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दी। मृतक सारे थाना क्षेत्र के वेनार गांव निवासी विशेश्वर मिस्त्री का 25 वर्षीय पुत्र शशि रंजन कुमार है। हालांकि, पिता ने यूडी केस दर्ज कराया है।

परिवार ने बताया कि युवक रात में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि युवक शराब पार्टी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस आ गई। पुलिस को देख युवक डरकर छत से कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मृतक के पिता ने छत से गिर जाने के कारण मौत होने का आवेदन दिया है । मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।