• November 20, 2025 7:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्रेंडली पुलिसिंग पर सवाल, थाना में फरियादी की पिटाई का आरोप ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2023

सौरभ – 7903735887 

एसपी अशोक मिश्रा के पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग पर सवाल उठाने वाला मामला गुरुवार को सामने आया। एक फरियादी ने चंडी थाना पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है। युवक भाई की पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराने गया था। जहां ऊंची आवाज में केस दर्ज करने की बात कहने पर थानेदार के आदेश पर उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। जख्मी योगिया बिगहा गांव निवपसी अजनेश कुमार सदर अस्पताल में इलाजरत है। पिटाई के जख्म उसके आरोपों की गवाही दे रहे हैं। वहीं, प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष मिर्गी के दौरा से युवक की तबीयत बिगड़ने की बात कह रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि भाई संतोष की पत्नी 21 जून को गांव के एक युवक के साथ भाग ई। जिसका केस का आवेदन थाना में दिया था। माह भर बीत जाने के बाद भी पुलिस केस दर्ज नहीं की। भाई के साथ थाना जाकर वह केस करने की बात कह रहा था। जिससके आक्रोशित हो थानेदार ने पदाधिकारी को पिटाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद उसके कमरे में ले जाकर पीटा गया। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताय कि युवक को मिर्गी का दौरा आया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी। मारपीट का आरोप गलत है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई।