• June 13, 2026 10:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर की मिट्‌टी में छिपा है स्वर्णिम इतिहास, और विकास की जरूरत: राज्यपाल

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2023

सूरज  – 7903735887 

सूबे के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेंकर गुरुवार को राजगीर परिभ्रमण को पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम शशांक शुभंकर व एसपी अशोक मिश्रा ने उनका स्वागत किया।राज्यपाल ने राजगीर के वन्य प्राणी सफारी का भ्रमण किया। इसके बाद नेचर सफारी गए, जहां से सीधे विश्व शांति स्तूप एवं घोड़ा कटोरा का भी भ्रमण किया और अंत में ब्रह्म कुंड स्थित सप्तधारा में पूजा अर्चना की।

राज्यपाल ने कहा कि राजगीर की मिट्‌टी में भारत का स्वर्णिम इतिहास छिपा है। हमारा अतीत गौरवशाली था। इसका अहसास राजगीर आने पर होता है। यहां और विकास की जरूरत है। वन विभाग के अधिकारियों ने बहुत ही सुंदर ढंग से इस जगह को विकसित किया है। लोग बाहर से आते हैं इसे देखते हैं। टाइगर रिजर्व है, लायंस हैं, भालू हैं। सभी जानवरों का एक रिजर्व बनाया गया है।