• June 7, 2025 3:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिर हो गई 15 लाख की बैंक डकैती, जानें घटना…

Jul 18, 2023

सूरज – 7903735887 

नगरनौसा में हुई बैंक डकैती के 15 दिन बाद बदमाशों ने फिर से नई घटना को अंजाम दे दिया। इस बार मंगलवार को अस्थावां के ओइयाव गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा को लुटेरों ने निशाना बनाया। हथियार-चाकू से लैस लुटेरे बैंक से 15 लाख नगदी लूटकर फायरिंग करते फरार हो गया। लुटेरों ने एक ग्राहक को चाकू से जख्मी कर दिया। बदमाशों की संख्या नौ बताई जा रही है।

लुटेरे बाइकों पर सवार हो फरार हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। अस्थावां-बिंद, सारे थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। सदर डीएसपी भी शाखा पहुंचकरजांच में जुट गए।

घटना के समय बैंक में दो कर्मी और पांच ग्राहक मौजूद थे। कर्मी टिफिन कर रहे थे। उसी दौरान 6 लुटेरे अंदर दाखिल हुआ और हथियार-चाकू का भय दिखाकर सभी को बंधक काउंटर से करीब 15 लाख की लूट कर लिया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर बदमाश भाग गया। शाखा की सुरक्षा भगवान भरोसे थे। दिसंबर से यहां चौकीदार की तैनाती नहीं हुई है।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाश बैंक से 14-15 लाख रुपया लूटकर ले गया। नाकेबंदी कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।