• June 13, 2026 10:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिन उजाले में युवक को मारी गोली ,जानें वारदात का कारण …

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2023

सौरभ – 7903735887 

लहेरी थाना अंतर्गत ब्रह्मस्थान के समीप दिन के उजाले में दोस्तों ने युवक को गोली मार दी। परिवार के लोग जख्मी सोहन कुआं निवासी नथुन यादव के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि ब्राउन शुगर पीने या बिक्री के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। सूचना के बाद पुलिस अस्तपाल पहुंचकर जख्मी से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

जख्मी के एक दोस्त संजय यादव ने बताया कि वह राहुल के साथ ब्रह्मस्थान के समीप बैठा था। उसी दौरान विपीन, शशि और सुभाष आया और झगड़ा करते हुए गोली मार दिया। संजय घटना के कारणों के खुलासा से परहेज कर रहा है। हालांकि, मोहल्ले में चर्चा है कि ब्राउन शुगर पीने या बेचने के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया।

थानध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।