• June 13, 2026 10:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रॉड से पीट बुजुर्ग की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jul 14, 2023

सूरज – 7903735887 

खुदागंज थाना अंतर्गत अर्जुन सरथुआ गांव में शुक्रवार की रात पूर्व के विवाद में दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी करने लगे। लाठी-डंडा भी बरसाया गया। एक पक्ष के बदमाशों ने डंडा-रॉड से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से आक्रोशितों की नोकझोंक हुई। मृतक 65 वर्षीय चंदेश्वर यादव हैं। घंटों हंगामा के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
मृतक के दामाद द्वारिका यादव ने बताया कि शराब पीकर कुछ लोग हंगाम कर रहा था। जिसे बुजुर्ग समझा गए थे। उसी दौरान बदमाशों ने मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने खदेड़ दिया।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।