• November 20, 2025 6:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही रात दो घरों से 40 लाख की चोरी, नगर थाना के हॉक मोबाइल गश्ती पर सवालियां निशान  …

ByReporter Pranay Raj

Jul 14, 2023

राज – 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में गुरुवार की रात बदमाशों ने दो घरों का ताला तोड़ करीब 40 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। जिसके बाद मोहल्लेवासी पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तंज कस रहे हैं कि रात में हॉक मोबाइल कहां रहता है।

घटना डाबर कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी नवल किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र अशोक कुमार सिन्हा और सेवनिवृत होमगार्ड गोपाल प्रसाद के घर हुई। दोनों घरों में ताला लगा परिवार के लोग दूसरे शहर गए थे। जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया। अगली सुबह पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर गई तो चोरी का खुलासा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पीड़ित अशोक कुमार ने दूरभाष पर बताया कि वह परिवार के साथ 25 दिन पहले कानपुर आए थे। सुबह में पड़ोसियों ने कॉल कर उन्हें ताला टूटे हाेने की जानकारी कॉल कर दी। बदमाशों ने स्टोरवेल-बक्सा तोड़ नगदी और जेवर की चोरी कर ली। बेटी की शादी के लिए वह जेवर बनाकर रखे थे। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 25 लाख से अधिक है। इसी तरह रिटायर्ड होमगार्ड गोपाल प्रसाद परिजनों ने 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी का आरोप लगाया।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।