• February 24, 2026 11:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 431 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, जानें पुलिस की कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Jul 13, 2023

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस बियावानी गांव के समीप छापेमारी कर दो बाइक पर सवार दो बदमाशों को 431 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार ली। बदमाशों के पास से ड्रग्स के अलावा दो बाइक व दो मोबाइल जब्त किया गया। गिरफ्तार सप्लायर दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर गांव निवासी स्व. अजय प्रसाद का पुत्र आलोक कुमार है। जबकि, दूसरा आरोपी नाबालिग है। आलोक दुष्कर्म केस में जेल जा चुका है।

दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो सप्लायर ड्रग्स लेकर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस वाहन चेकिंगे तेज कर दी। उसी दौरान दो बाइक पर सवार सप्लायर आता दिखा। पुलिस को देख अन्य बदमाश फरार हो गया। जबकि दो को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 431 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला।