• September 24, 2026 10:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिक्षक ने चाकू गोद कर दी बच्चे की हत्या, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 12, 2023

राज – 7903735887 

सिलाव थाना अंतर्गत हैदरगंज-कड़ाह गांव में बुधवार की सुबह सरकारी स्कूल के शिक्षक ने चाकू गोदकर बच्चे की हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशितों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। भीड़ आरोपी पर लात-घूंसा बरसा रही थी। मौके पर हपुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मॉब लिंचिंग से बचाई।

मृतक मो. सिराज का 9 साल का पुत्र मो. शफीक है। गिरफ्तार आरोपी मो. फिरोज कतरीसराय के वादी मध्य विद्यालय में उर्दू का शिक्षक है।
ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान शिक्षक ने चाकू गोद उसे जख्मी कर दिया। जख्मी की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। आरोपी ने खुलासा किया कि पत्नी का पड़ोसी सिराज से अवैध संबंध था। रात में उसने दोनों आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस कारण प्रेमी के पुत्र की हत्या की।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी, पत्नी के प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।