• June 13, 2026 10:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शौच के लिए घर से निकले युवक की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 10, 2023

सूरज- 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में सोमवार को शौच के लिए घर से निकले युवक की करंट से मौत हो गई। मृतक गांव उमेश यादव का 37 वर्षीय पुत्र राजबल्लभ यादव है। दोपहर बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

भाई राजू यादव ने बताया कि उनका भाई शौच के लिए सुबह खेत की ओर गया हुआ था। जहां खंधा में पूर्व से 440 विद्युत प्रवाहित तार गिरी हुई थी। जिस के संपर्क में आने से राजबल्लभ यादव गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ समय बाद जब गॉव के लोग खेती बाड़ी का काम करने के लिए उस रास्ते से गुजर रहे थे तो राजबल्लव को अचेत…। ग्रामीण युवक को अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद ग्रामीण विद्युत विभाग से मुआवजा की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।