• November 20, 2025 6:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिरौती के लिए अपहृत बच्चे को पुलिस 5 घंटे में की बरामद, जानें कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Jul 3, 2023

सूरज- 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के सुरुमपुर गांव से रविवार को बदमाशों ने 5 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था। बदमाश दो लाख फिरौती की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस पांच घंटे के अंदर बच्चे को बरामद करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर ली। पकड़ा गया तीनों अपहरणकर्ता नाबािलग है।
बरामद बच्चा पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के लंका कछुआरा गांव निवासी भोला सिंह का 5 वर्षीय पुत्र समर कुमार है। बच्चा अपने नाना दिनेश सिंह के घर आया था। जहां से उसे अगवा किया गया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने नया सिम खरीद बच्चे के परिजन को मैसेज भेजकर दो लाख फिरौती की मांग की। मैसेज भेजने के बाद बदमाशों ने कॉल भी किया। कॉल करने में बदमाशों ने अपने मोबाइल का इस्तेमाल किया था। लोकेशन के आधार पर पुलिस घटना का खुलासा कर ली।