• February 25, 2026 10:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बड़े भाई को घोंप दिया चाकू, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 2, 2023

सूरज – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत खोंदूपुर गांव में छोटे ने बड़े भाई को चाकू घोंप जख्मी कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 आपात सेवा की वाहन जख्मी मिश्री पासवान के पुत्र बाले पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई।

जख्मी ने बताया कि भाई से संपत्ति व नाली का विवाद चला आ रहा था। सुबह में वह दातून तोड़ने जा रहे थे। उसी दौरान भाई ने चाकू घोंप उन्हें जख्मी कर दिया। इसके पूर्व आरोपी भाई ने उनकी पत्नी से झगड़ा किया था।

नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।