• June 7, 2025 10:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कल्याण बिगहा में किसान की मौत से कोहराम, जानें घटना…

Jul 1, 2023

सौरभ – 7903735887 

कल्याण बिगहा ओपी क्षेत्र के सिरसी गांव करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक विंदेश्वरी महतो के 55 वर्षीय पुत्र मुनेंद्र महतो हैं। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी।
परिजनों ने बताया कि किसान खेत में मोरी गिराए थे। कीचड़ करने के लिए पटवन की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान बोरिंग के समीप उनका पैर फिसल गया। जिससे वह नंगे तार पर गिर गए। जहां करंट से उनकी मौत हो गई।
ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।