• November 20, 2025 6:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की मौत के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 26, 2023

राज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में जर्जर पुल से पंचाने नदी में गिरे युवक की जलकंभी में फंसकर डूबने से हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जर्जर पुल को बनाने की मांग करते हुए सड़क पर लाश रख हंगामा शुरू कर दिया। मृतक शेरपुर गांव निवासी संजय पासवान का 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि युवक इतासंग गांव जा रहा था। तभी शेरपुर गांव के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण वह पंचाने नदी में गिर गया। जहां डूबने से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर नए पुल निर्माण की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर रहुई-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोग हंगामा कर रहे थे। सूचना पाकर रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराई। तब घंटों बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।