• November 20, 2025 6:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पहरेदारी पर सवाल: घनी आबादी में होटल व्यवसायी के घर 24 लाख की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Jun 24, 2023

राज- 7903735887 

शहरी इलाके में चोरी की घटना पर नकेल कसता नहीं दिख है। सक्रिय बदमाश हर दिन घर व दुकानों में घटना को अंजाम दे रहा है। ताजा घटना सोहसराय थाना अंतर्गत शृंगारहाट मोहल्ले में हुई। चोराें ने वेंटिलेटर तोड़ होटल व्यवसायी के घर से लाखों के जेवर-नगदी की चोरी कर ली।
घटना वीणा देवी के मकान के ग्राउंड फ्लोर में हुई। बदमाश बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर दाखिल हुआ था। चोरी का खुलासा शनिवार को हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। चोरी गई अनुमानित संपत्ति की कीमत 24 लाख से अधिक बताई जा रही है।

गृहस्वामी की पुत्री ईशा गुप्ता ने बताया कि उनकी मां 17 जून को रांच चली गई थीं। घर में ताला लगा था। शुक्रवार की रात लौटी। अगली सुबह नीचे के फ्लैट में गई तो चोरी का पता चला। बदमाशों ने 22 लाख के सोने-चांदी के जेवर व दो लाख नगदी पर हाथ साफ किया। मोहल्लेवासी पुलिस पहरेदारी पर सवाल उठा रहे हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजमणि ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।